Monday, August 11, 2008

सीखें 'स्व' का सम्मान करना

कोई भी व्यक्ति तभी सफल हो सकता है जब उसे स्वयं पर भरोसा होता है। अपना सम्मान करने वाले ही हर क्षेत्र में सफलता पूर्वक आगे बढ़ते हैं। यह देखा गया है की जो ख़ुद का सम्मान नही करते वे न तो स्वयं सफल होते हैं, न ही दूसरे को सफल होने देते है। इसी को दूसरे शब्दों में आत्मविश्वास कहते हैं। आत्मविश्वासी बड़ी से बड़ी कठिनाई को आसानी से हल कर लेता है। वह किसी से इर्ष्या नही करता और सभी की मदद करने का प्रयास करता है। जो ख़ुद को नही पहचान पाते वे हमेशा असमंजस में रहते हैं। क्या करें, क्या न करें की स्थिति में वह भटकते रहते है। अपनी अन्दर की क्षमताओं को बिना पहचाने जो भी कार्य संपादित किए जाते हैं ,उनमे निष्कर्ष पर प्रश्न चिह्न लग जाता है, इसलिए स्वयं की क्षमताओं को पचंकर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढे , सफलता आपके हाथ होगी।

1 comment:

Udan Tashtari said...

आभार इन सदविचारों के लिये.